Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा के शीतला तालाब में मिली अधेड़ की लाश:शव की शिनाख्त नहीं, पानी में रहने से सड़-गल चुकी है; पुलिस बोली- पहचान की कोशिश जारी


नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघड़ा स्थित शीतला तालाब में गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव तालाब के पानी में उपलाता हुआ पाया गया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पानी में अधिक समय तक रहने के कारण शव पूरी तरह से डीकंपोज हो गया है। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मौत करीब दो दिन पूर्व हुई होगी। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन मृतक की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है और आसपास के सभी थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस को मृतक की पहचान होने का इंतजार है, जिसके बाद ही इस मामले में आगे की विस्तृत जांच और कार्रवाई की दिशा तय हो सकेगी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles