Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur Police Bribe Allegation | Bike Seizure Controversy

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक जब्ती को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस गश्ती दल के वाहन चालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए टेल्को प्लाजा रोड पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई।

नंबर प्लेट नहीं होने पर रात में जब्त की गई थी बाइक

संतोष सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात वह टेल्को प्लाजा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल ने उनकी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोक लिया। बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस ने वाहन को जब्त कर टेल्को थाना ले जाया। संतोष के अनुसार, उन्होंने मौके पर ही पुलिस को अपनी स्थिति बताने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। बाइक को थाने में जमा कर लिया गया।

बाइक छोड़ने के लिए 10 हजार की मांग का आरोप

युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाद में बाइक छोड़ने के बदले उनसे 10 हजार रुपए की मांग की गई। उनका दावा है कि गश्ती वाहन का चालक थाने में प्रभावशाली भूमिका निभाते हुए उनसे यह रकम मांग रहा था। इस कथित मांग से आक्रोशित होकर संतोष सिंह गुरुवार सुबह अपने सभी वाहन दस्तावेजों के साथ टेल्को प्लाजा रोड पर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ विरोध जताया।

पुलिस के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

घटना की सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने संतोष सिंह को मामले की जांच कराने और उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया और सड़क पर यातायात फिर से सामान्य हो गया। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles