समस्तीपुर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मुसरीघरारी थाने के गंगापुर गांव के पास गुरुवार देर शाम ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हुई। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस दोनों का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची है। मृतक कहां के रहने वाले हैं, इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। बाइक घटना स्थल पर ही पड़ी हुई है। एक बाइक पर एक महिला व पुरूष ताजपुर की ओर से मुसरीघरारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरौनी की ओर से आ रही ट्रक से गंगापुर के पास उसकी टक्कर हो गई। इस घटना बाइक सवार महिला और युवक का मौके पर ही मौत हो गई। पहचान के कागजात नहीं मिले हादसा के कारण कुछ देर के लिए एनएच पर जाम भी लग गया। बाद में मौके पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस पहुंची तब जाकर जाम खत्म हुआ। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार के पास पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है। एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि सड़क हादसे में महिला व युवक की मौत हुई है। दोनो शव को मौके से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
समस्तीपुर सड़क हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत:NH-28 पर एक्सीडेंट, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर