चंदनकियारी | जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार को कोल्हान प्रमंडल का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी पत्र में प्रभारी को 15 दिनों के भीतर कार्यभार संभालने तथा संबंधित जिलों में पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया गया है। नियुक्ति के बाद अर्जुन रजवार ने कहा कि संगठन की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी को वह सहर्ष स्वीकार करते हैं। संगठन को और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाना उनकी प्राथमिकता होगी तथा सदस्यता अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस पर मनपूरण महतो, बीरू महतो, सूर्यकांत रजवार, खुर्शीद अंसारी, सुभाष महतो, राजाराम महतो, गौरीनाथ, धनंजय आदि ने खुशी जाहिर की है।

