दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होजरानी इलाके के पांच मंजिला होटल में 3 जून को लगी भीषण आग में बोकारो के जैनामोड़ निवासी सुरभि बरनवाल (25) की दम घुटने से मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव पैतृक आवास पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। होटल के बेसमेंट में संचालित रेस्टोरेंट से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। तीसरी मंजिल पर ठहरी सुरभि धुएं और आग के बीच फंस गईं। परिजनों ने बताया कि वह मुंबई की एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रही थीं। कंपनी के काम से वह 1 जून को मुंबई से दिल्ली आई थीं। कंपनी का मुख्यालय घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर मालवीय नगर में ही है। 2 जून की रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वह होटल लौटी थीं। अगली सुबह ऑफिस जाने की तैयारी के दौरान यह हादसा हो गया। पिता रमेश बरनवाल ने बताया कि घटना से करीब 10 मिनट पहले उनकी बेटी से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। -शेष पेज 9 पर दिल्ली में सब चलता है नई दिल्ली | दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे’ गेस्ट हाउस में भीषण आग से 21 लोगों की मौत के मुख्य आरोपी और मालिक लवकेश बजाज को गुरुवार को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बजाज से जब पूछा गया कि 6 कमरे का लाइसेंस लेकर 25 कमरे कैसे चला रहे थे? फायर एनओसी भी नहीं थी। इस पर उसने कहा- ‘दिल्ली में सब चलता है।’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह होटल तीन पार्टनर मिलकर चला रहे थे। पूरी दिल्ली में इनके कई होटल और गेस्ट हाउस हैं। पर्यटन विभाग का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर था। लाइसेंस रद्द करने की तैयारी {एमसीडी ने हौजरानी के 12 बेड-एंड-ब्रेकफास्ट (BB) होटलों के लाइसेंस रद्द करने के लिए पर्यटन विभाग को पत्र लिखने का फैसला किया। इधर, दिल्ली में 21 मौतों के लिए जिम्मेदार होटल मालिक बोला- आरोपी लवकेश
दिल्ली के होटल अग्निकांड में बोकारो की सुरभि की मौत, तीसरी मंजिल पर थी