बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा आज(5 जून 2026) गयाजी जिले के दौरे पर रहेंगे। टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित ‘बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स एंड वैल्यू चेन’ का दौरा करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में मोटे अनाजों(मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने, प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) और किसानों की आय दोगुनी करने से जुड़ी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे। जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फार्मर रजिस्ट्री और ‘खेत बचाओ’ अभियान पर फोकस कृषि मंत्री ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसके तहत किसानों का एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से उन तक पहुंच सके। इसके साथ ही, मिट्टी की सेहत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘खेत बचाओ’ अभियान और व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का भी आगाज किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी रहेंगे मौजूद इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) मानपुर और आमस के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों और संबंधित कृषि संस्थानों के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें गयाजी जिले में चल रही कृषि परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। किसानों से सीधा संवाद: चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन इस दौरे का सबसे अहम हिस्सा कृषि मंत्री का स्थानीय किसानों के साथ सीधा संवाद होगा। मिलेट्स जैसे मडुआ, बाजरा, सावां की खेती में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों, बाजार की उपलब्धता और वैल्यू चेन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। मंत्री किसानों से फीडबैक लेंगे। ताकि सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी और किसान-अनुकूल बनाया जा सके।
आज गयाजी दौरे पर रहेंगे कृषि मंत्री विजय सिन्हा:टनकुप्पा में मिलेट्स क्रांति की समीक्षा करेंगे; फार्मर रजिस्ट्री और खेत बचाओ अभियान की शुरुआत होगी