Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत:ट्रेलर ने पीछे से ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ड्राइवर गाड़ी के आया नीचे; सिर कुचलने से मौत


जामताड़ा जिले के सतसाल स्थित साहिबगंज बाईपास मोड़ के पास गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक कंटेनर के नीचे आ गया और उसका सिर कुचल गया। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय उमेश महतो के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जुट गई। इस दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, क्यूआरटी-02 जिला नियंत्रण कक्ष जामताड़ा के पुलिस पदाधिकारी और सीसीआर क्यूआरटी टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, मृतक उमेश महतो अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। परिवार में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles