भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) पर विश्वास जताते हुए डीवीसी के कई कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सदस्यों ने आगामी यूनियन चुनाव में बीएमएस को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमएस के महासचिव सह पश्चिम बंगाल एवं झारखंड विद्युत संघ के प्रभारी तपन कुमार दास ने कहा कि बोकारो थर्मल में लगातार नए सदस्य बीएमएस से जुड़ रहे हैं। यह संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन हुआ, उसी प्रकार डीवीसी में भी सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। वर्तमान में डीवीसी में व्याप्त कुशासन को समाप्त कर स्वच्छ, पारदर्शी और कर्मचारी हितैषी वातावरण का निर्माण करना समय की मांग है। इस अवसर पर बीएमएस के अध्यक्ष अरघा बसु एवं महासचिव तपन कुमार दास ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा सदस्यता रसीद प्रदान कर संगठन में उनका स्वागत किया। बीएमएस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कृष्णा स्वाइन, महेंद्र रविदास, कलीम अंसारी, दीपक आदि शामिल हैं।
डीवीसी के कई कर्मियों ने थामा बीएमएस का दामन