Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में पेयजल और बैठने की सुविधा तक नहीं, पंखा और एसी भी खराब

भास्कर न्यूज | गढ़वा एक ओर स्वास्थ्य विभाग स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। वहीं दूसरी ओर गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय बना है। भीषण गर्मी के इस मौसम में रक्तदान करने आने वाले लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गढ़वा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में प्रतिदिन कई लोग अपने परिजनों और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने पहुंचते हैं। लेकिन यहां रक्तदाताओं की सुविधा के लिए लगाए गए एयर कंडीशनर (एसी), पेयजल व्यवस्था और पंखे लंबे समय से खराब पड़े हैं। ऐसे में रक्तदान करने वाले लोगों को गर्मी और उमस के बीच घंटों इंतजार करना पड़ता है। रक्तदान को चिकित्सकीय दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा माना जाता है। रक्तदान के दौरान रक्तदाता के शरीर से रक्त निकाला जाता है, जिसके बाद उसे आरामदायक वातावरण, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त वेंटिलेशन की आवश्यकता होती है। लेकिन ब्लड बैंक में इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रक्तदाताओं को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था करना पहले से ही एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। ऐसे में जब रक्तदाता अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें गर्मी, बंद पंखों और पेयजल की कमी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। कई लोगों ने बताया कि ब्लड बैंक में बैठने और प्रतीक्षा करने के दौरान अत्यधिक गर्मी महसूस होती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles