Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेवजह स्वास्थ्य मंत्री को बदनाम मत कीजिए- पप्पू यादव:मुजफ्फरपुर पहुंचे सांसद ने हाथ जोड़ कर कहा- 'निशांत कुमार बिहार को बचा लीजिए


‘निशांत कुमार ने कहा हैं कि आप पत्रकार नहीं ना है, हमेशा किसी को क्रिटिसाइज नहीं करना चाहिए, इससे क्या फायदा होगा। बिना वजह किसी को बदनाम नहीं करें। एमपी ने निशांत से हाथ जोड़ कर बिहार को बचाने की अपील की है।’ यह बातें पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने कार्यकर्ता से कहीं। दरअसल, पप्पू यादव आज मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल अग्निकांड मामले में पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान एक शख्स ने सवाल किया सर निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री होते हुए कुछ बोल नहीं रहे? सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का एक अलग ही अंदाज आज देखने को मिला।सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर अपने ही कार्यकर्ता को नसीहत दे डाली। कार्यकर्ता ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर निशांत कुमार का नाम जोड़ते हुए सवाल किया। इस पर पप्पू यादव ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा कि बिना वजह किसी व्यक्ति को बदनाम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ता को टोका और कहा कि किसी पर बेवजह टिप्पणी करना उचित नहीं है। निशांत से हाथ जोड़कर अपील – बिहार को बचा लीजिए इस दौरान पप्पू यादव ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर निशांत कुमार से अपील की। कहा, “निशांत , बिहार को बचा लीजिए।” उनके इस बयान की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। आमतौर पर सरकार और व्यवस्था पर हमलावर रहने वाले पप्पू यादव का यह नरम रुख लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पप्पू यादव कतो अस्पताल परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने बाहर ही प्रशासनिक अधिकारियों और एसडीएम से पूरे मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में सांसद ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए केवल अस्पताल संचालक ही नहीं बल्कि पूरा तंत्र जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में सालों से भ्रष्टाचार और लापरवाही का गठजोड़ काम कर रहा है। दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पप्पू यादव ने कहा कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी अस्पताल मरीजों को अनावश्यक रूप से आईसीयू और वेंटिलेटर में रखकर आर्थिक शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि जब अस्पताल में आग लगी और मरीजों की जान खतरे में थी, तब जिम्मेदार लोग मदद करने के बजाय मौके से गायब हो गए। सांसद ने कहा कि प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड केवल एक हादसा नहीं बल्कि व्यवस्था की विफलता का बड़ा उदाहरण है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles