Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

48 घंटे पूछताछ के बाद जेल भेजे गए हजारीबाग के पांचों आरोपी


रांची | हजारीबाग जिला कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले में जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रिमांड पर लिए गए पांचों आरोपियों से 48 घंटे पूछताछ की व शुक्रवार को जेल भेज दिया। इनमें हजारीबाग एसपी कार्यालय के लेखा शाखा के मुख्य लेखापाल सिपाही शंभु सिंह, उनकी प|ी काजल, सहयोगी सिपाही रजनीश सिंह, उनकी पत्नी खुशबू और धीरेंद्र सिंह शामिल हैं। एसआईटी ने पांचों से अवैध वेतन निकासी से जुड़े हर पहलु पर पूछताछ की। अब तक हजारीबाग में इस घोटाले की राशि करीब 31 करोड़ रु. सामने आ चुकी है। हजारीबाग, चाईबासा और बोकारो में फैले इस कोषागार घोटाले में एसआईटी को रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इन्हीं तथ्यों पर जांच को आगे बढ़ाते हुए बड़े नेटवर्क की पहचान, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सिंडिकेट में शामिल लोगों तक पहुंचने की तैयारी है। बोकारो केस : पूछताछ पूरी, जेल भेजने की तैयारी बोकारो जिला कोषागार से जुड़े मामले में रिमांड पर लिए गए एएसआई अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार व सिपाही काजल मंडल से 72 घंटे तक पूछताछ की गई। अब तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा। चाईबासा केस: 4 आरोपियों से 72 घंटे पूछताछ चाईबासा जिला कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले में रिमांड पर लिए गए चारों आरोपितों को शनिवार को जेल भेजा जाएगा। आरोपियों में देवनारायण मुर्मू, सरकार हेम्ब्रम, अरुण मार्डी व गोराचंद मार्डी शामिल हैं। इनसे एसआईटी ने 72 घंटे तक पूछताछ की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles