शेखपुरा पुलिस ने अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के एक फरार आरोपी कुणाल झा को कटिहार से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चेवाड़ा थाना की एक टीम ने कटिहार के नगर सहायक थाना क्षेत्र स्थित हृदयगंज मुहल्ले में छापेमारी कर उसे दबोचा। कुणाल झा कटिहार जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बताया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक रवि रौशन ने बताया कि कुणाल झा को करीब दो साल पहले हुए एक हाईवा ट्रक लूट मामले में तलाश थी। इस मामले में पुलिस पहले ही आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह घटना शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर हुई थी। दिनदहाड़े ऑल्टो कार में सवार चार बदमाशों ने गिट्टी लदे एक हाईवा ट्रक के चालक संजय राय को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था। पीड़ित चालक ने चेवाड़ा थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चालक चकंदरा स्थित नटराज स्टोन प्लांट से गिट्टी लेकर छपरा जा रहा था। बदमाशों ने ट्रक पर कब्जा कर चालक की आंखों पर पट्टी बांधी और हाथों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। बाद में उसे शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास उतारकर ट्रक लेकर फरार हो गए थे। लूट के इस ट्रक का चेचिस नंबर और इंजन नंबर बदलकर कुणाल झा को 7 लाख रुपये में बेच दिया गया था। कुणाल झा इस लूटे गए हाईवा ट्रक का उपयोग कर रहा था। पुलिस ने कुछ माह बाद ट्रक बरामद कर लिया था, लेकिन कुणाल झा तब से फरार चल रहा था। इस लूट की घटना में हथियावा थाना क्षेत्र के बिहटा गांव के दो आरोपी और बेगूसराय जिले के पांच आरोपी भी शामिल थे। गिरफ्तार कुणाल झा को पुलिस निगरानी में शेखपुरा लाया गया और शनिवार को शेखपुरा जेल भेज दिया गया।
अंतरजिला वाहन लुटेरा कटिहार से अरेस्ट:2 साल पुराने हाईवा लूट मामले में वांटेड ; कुछ महीने बाद ट्रक बरामद