Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना के 7 होटल होंगे सील:7 हॉस्पिटल पर कार्रवाई के लिए प्रपोजल, फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई


पटना के 7 होटलों को सील किया जाएगा। अगले 5 दिन में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यहां फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन किया गया है। वहीं, शहर के 5 अस्पतालों को भी सील किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को प्रपोजल आगे भेजा जा चुका है। इसके अलावा 32 और हॉस्पिटल और 20 होटल को नोटिस भेजा जा रहा है। इन्हें 7 से 14 दिनों में जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सील के लिए स्थानीय प्रशासन को प्रपोजल भेजा जाएगा। ये जानकारी अग्निशमन के डीआईजी मनोज कुमार नट ने दी है। इन अस्पतालों को किया जाना है सील जिन अस्पतालों को सील करना है उसमें कुणाल होटल, पाटलिपुत्रा एग्जॉटिका, होटल बॉब, होटल डिस्टेनी सहित अन्य 3 होटल शामिल हैं। यहां एक भी फायर सेफ्टी के उपाय नहीं किए गए थे। इसके अलावा कंकड़बाग न्यू बाइपास रोड ईस्ट अशोक नगर में एडवांस पटना सेंट्रल हॉस्पिटल, राजेंग्र नगर हैंडलूम के पास आरोग्य वरदान हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर का पिनेकल हॉस्पिटल, अशोक नगर का अपेक्स हॉस्पिटल और श्याम ट्रस्ट एंड रिसर्च हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई होगी। इन अस्पतालों को सील करने के लिए प्रशासन को प्रपोजल भेजा जा चुका है। दिल्ली-मुजफ्फरपुर कांड को ध्यान में रखते हुए फैसला डीआईजी के अनुसार दिल्ली होटल और मुजफ्फरपु के प्रसाद हॉस्पिटल में जिस तरह से घटना हुई है। उसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।
खान ग्लोबल स्टडीज को लेकर कहा कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश पांडे के नेतृत्व में इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles