Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रभारी मंत्री ने मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा:अररिया में राज्य की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद


अररिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर का दौरा किया। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिले के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने मंदिर पहुंचते ही सबसे पहले मां खड्गेश्वरी महाकाली को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर के प्रमुख साधक नानू बाबा से मंदिर के इतिहास और महत्व की जानकारी ली। नानू बाबा ने मंत्री को चुनरी और माला पहनाकर आशीर्वाद दिया, साथ ही मंदिर पर लिखित एक पुस्तक भी भेंट की। नानू बाबा के शिष्य हेमंत कुमार हीरा ने मंत्री को मंदिर की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को महाभोग लगाया जाता है और मां का विशेष श्रृंगार किया जाता है। इस महाभोग के आयोजन में पड़ोसी देश नेपाल सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।मंत्री को नानू बाबा के सामाजिक योगदान के बारे में भी बताया गया। नानू बाबा को सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान का प्रतीक माना जाता है। मंदिर, मस्जिद और स्कूल के लिए दान दी भूमि उन्होंने अपनी निजी जमीन पर मंदिर, मस्जिद और स्कूल के लिए भूमि दान की है। बाबा ने अपना पूरा जीवन मंदिर की सेवा में समर्पित कर दिया है और इसी कारण उन्होंने विवाह नहीं किया। मंदिर के गुम्बद की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, उप मुख्य पार्षद गौतम साह, अररिया सिविल एसडीओ समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस यात्रा को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर न केवल अररिया बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। उन्होंने भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक सुधारों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। मंत्री ने नानू बाबा के सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles