पटना बिहार बोर्ड ने डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन कोर्स के प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा 15 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेगी। बोर्ड ने परीक्षा शेड्यूल के साथ-साथ एडमिट कार्ड गाइडलाइंस भी जारी किए हैं। सत्रों की परीक्षा, हर दिन दो परीक्षाएं में होंगे इम्तिहान: शेड्यूल के मुताबिक, डीपीएड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) की परीक्षा 15 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके तुरंत बाद द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षाएं 20 जून से शुरू होंगी, जो 25 जून 2026 तक संचालित की जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि दोनों ही वर्षों की परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में ली जाएंगी। परीक्षा का कुल समय 3 घंटे 15 मिनट का तय किया गया है, सवाल समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त मिलेगा। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। हालांकि, छात्र इसे सीधे डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके बाद कॉलेज प्रशासन उस पर अपने हस्ताक्षर और मुहर लगाकर ही छात्रों को सौंपेगा। बिहार बोर्ड ने साफ किया है कि बिना प्रिंसिपल के साइन और मुहर वाले एडमिट कार्ड के सहारे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
बिहार बोर्ड ने जारी किया डीपीएड परीक्षा का शेड्यूल: 15 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं