राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। इसी कड़ी में संघ प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संघ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवकों और समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को पहुंचाने में जुटा है। आज शाम मुंगेर पहुंचेंगे मोहन भागवत पटना पहुंचने के बाद मोहन भागवत आज शाम बिहार के ऐतिहासिक शहर मुंगेर पहुंचेंगे। उनका यह प्रवास 7 जून से 9 जून 2026 तक रहेगा। इस दौरान वे कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्वयंसेवकों के साथ संवाद करेंगे। मुंगेर के सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज परिसर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग कार्यक्रम में मोहन भागवत शामिल होंगे। यहां वे करीब 700 स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्र निर्माण और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस अपने प्रवास के दौरान मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संघ की विचारधारा, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में संबोधित करेंगे। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम दौरा बिहार की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के बीच संघ प्रमुख का यह मुंगेर प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे समय में उनका यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय बिहार दौरा:पटना एयरपोर्ट पर CM सम्राट ने किया स्वागत, आज मुंगेर जाएंगे; स्वयंसेवकों के साथ करेंगे संवाद