Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Chiraiya Thana Officer Line Haazir, Gandhi Maidan Chowki Suspended

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त रुख अपनाया है।

.

इसी क्रम में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करते हुए लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की है। रविवार को एसपी ने चिरैया थाना और गांधी मैदान पुलिस चौकी में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के तहत, चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार को अपराध नियंत्रण में विफलता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्षेत्र में बढ़ते अपराध और नियंत्रण में कमी को एसपी ने गंभीरता से लिया।

उनकी जगह डीआईओ प्रभारी अम्बेश कुमार को चिरैया थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अम्बेश कुमार 2014 बैच के दारोगा हैं और पूर्व में पहाड़पुर मुफ़्फ़सिल थाना के थानाध्यक्ष रह चुके हैं।

लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं दूसरी ओर, गांधी मैदान पुलिस चौकी के इंचार्ज हरेंद्र राम और वहां तैनात गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। गांधी मैदान क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही थी। एसपी ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है कि जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को सतर्कता के साथ काम करने का संदेश मिला एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इससे सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ काम करने का संदेश मिला है। उम्मीद है कि इस सख्ती का असर जिले में अपराध नियंत्रण पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles