Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एकलव्य विद्यालय चोरी का 24 घंटे में खुलासा:कुमारडुंगी स्कूल से पंखे, बेड और गद्दे हुए थे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार


पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, अंधारी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सभी सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। गण्डकीदा गांव निवासी सरदार आल्डा (56) ने 6 जून को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि विद्यालय परिसर से बजाज कंपनी के आठ दीवार पंखे, लोहे के बेड (प्लाई सहित) और चार गद्दे चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कांड संख्या 17/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में छानबीन शुरू कर दी। दोनों आरोपी ने कबूला जुर्म पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) रफायल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में गण्डकीदा गांव के जंजरासाई टोला निवासी राम हेम्ब्रम (38) और रासिका हेम्ब्रम (31) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए। बरामद सामान में नौ लोहे के बेड (प्लाई सहित), चार गद्दे और बजाज कंपनी के आठ दीवार पंखे शामिल हैं। आरोपियों को भेजा गया जेल पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रासिका हेम्ब्रम का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे इस मामले को सुलझाने में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। इस कार्रवाई में एसडीपीओ रफायल मुर्मू, पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुण्डा, थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी, मिलन करमाली, अनुसंधानकर्ता सोमाय टुडू और सुनील कुमार यादव सहित कुमारडुंगी थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस त्वरित खुलासे से विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। साथ ही पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली की सराहना भी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles