Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में करंट लगने से बच्चा झुलसा:घर के पास खेलते समय हुआ हादसा, सदर अस्पताल में भर्ती, खुले तारों पर उठे सवाल


जहानाबाद शहर के कोर्ट एरिया के पास बिजली का करंट लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घायल बच्चे के भाई अंकित कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई यश राज घर के पास खेल रहा था। खेलते समय वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बिजली के संपर्क से अलग किया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गई
परिजनों ने तुरंत यश राज को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच के बाद इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, करंट लगने से बच्चे को चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने खुले और असुरक्षित बिजली के तारों को दुर्घटनाओं का कारण बताया है। उन्होंने बिजली विभाग से ऐसे स्थानों की पहचान कर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना ने बिजली सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों को बिजली के तारों और उपकरणों से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ बिजली विभाग को भी जर्जर और खुले तारों की नियमित जांच कर उन्हें सुरक्षित बनाना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles