Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नीतीश कुमार कल कैमूर के चैनपुर पहुंचेंगे:मंत्री जमा खान के घर करेंगे बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से संवाद


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को कैमूर जिले के चैनपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव स्थित अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के पैतृक आवास पर पहुंचेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री का यह संक्षिप्त प्रवास जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से है। वे मंत्री जमा खान के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा
आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद, नीतीश कुमार स्थानीय जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सीधे सुनना है। पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles