Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में ऑटो-कार में टक्कर, 2 मजदूरों की मौत:9 घायल, सभी नासरीगंज से मजदूरी करके घर जा रहे थे


औरंगाद जिले के दाउदनगर ओबरा थाना क्षेत्र के दाउदनगर-बारुण मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। तेजपुरा-लख के समीप हुए इस हादसे में नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना तब हुई जब नासरीगंज नगर पंचायत क्षेत्र से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरे एक ऑटो को एक अनियंत्रित अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी राजेश पासवान उर्फ मुकुंद पासवान (55 वर्ष) और उमेश पासवान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। राजेश पासवान के पिता का नाम चुल्हन पासवान और उमेश पासवान के पिता का नाम सूर्यदेव राम है। काम कर घर लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी मजदूर रोहतास जिले के नासरीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में काम कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो मझियावां मोड़ की ओर मुड़ने के लिए तेजपुरा-लख के पास पहुंचा, दाउदनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे जा गिरे और ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में भटौलिया गांव निवासी राजाराम (55 वर्ष), पुत्र स्व. रोझन राम, की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी घटारो गांव निवासी धनु कुमार (18) पुत्र सीता राम राजवंशी; रणधीर कुमार (16), पुत्र सिपाही राम; बिहारी बिगहा निवासी रविंद्र पासवान (45) पुत्र हरिहर पासवान; और घटारो निवासी रामाशीष राजवंशी (60) पुत्र रामाधार सिंह का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। चार अन्य घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार और दाउदनगर थाना के एसआई सच्चिदानंद मिश्र पुलिस बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles