Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्यसभा चुनाव; BJP ने अब तक नहीं खोले पत्ते:आज महागठबंधन से बैजनाथ राम-प्रणव झा के साथ निर्दलीय नाथवानी भी भरेंगे पर्चा


झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। बावजूद इसके भाजपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर जारी है। इसी बीच आज ही मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने अपने कक्ष में भाजपा विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिसमें उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर, झामुमो और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। आज झामुमो के बैजनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी नामांकन दाखिल करेंगे। परिमल नाथवानी को एनडीए का समर्थन मिलने की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। बैजनाथ दो और प्रणव एक सेट में करेंगे नामांकन बैजनाथ राम के लिए दो सेट में नामांकन पत्र तैयार किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सेट पर 10-10 विधायकों के हस्ताक्षर शामिल हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा का एक सेट में नामांकन पत्र तैयार किया गया है। जिसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा और कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से दूसरे सेट में झामुमो विधायकों के हस्ताक्षर भी जोड़े जाने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि अब तक इस चुनाव के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जिनमें झामुमो के बैजनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा, भाजपा के गौरव वल्लभ और निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में परिमल नाथवानी, साईं विजय रेड्डी और रवि कुमार यादव शामिल हैं, लेकिन रविवार देर रात तक भाजपा की ओर से उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं होने से सस्पेंस बरकरार है। मुख्यमंत्री बोले-एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताएं कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा रविवार को फिर मुख्यमंत्री से मिले। इन नेताओं से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने देर शाम में महागठबंधन के सभी 56 विधायकों को अपने आवास पर बुलाया। बैठक में मंत्री इरफान अंसारी, चमरा लिंडा और माले विधायक अरूप चटर्जी नहीं पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी से एकजुट होकर गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। तय हुआ कि दोनों प्रत्याशी बैजनाथ राम व प्रणव झा सोमवार सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन दल के नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में दोनों प्रत्याशी भी मौजूद थे। परिमल नाथवानी का दावा- हमारे पास 10 प्रस्तावक निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर पार्टियों की नींद उड़ा दी है। नाथवानी के आने से राज्यसभा चुनाव काफी रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। वे रविवार रात करीब 12:30 बजे रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को दोपहर एक से दो बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ 10 प्रस्तावक होंगे। लेकिन प्रस्तावक कौन होंगे, यह बताने से इनकार कर दिया। जब उनसे भाजपा का समर्थन मिलने संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। ये समीकरण बन रहे एक सीट पर झामुमो की जीत तय महागठबंधन के पास कुल 56 1- विधायक हैं। इनमें झामुमो के 34 विधायक हैं। एक सीट जीतने के लिए 28 वोट चाहिए। ऐसे में एक सीट पर झामुमो की जीत तय है। अपने प्रत्याशी को जिताने के बाद भी झामुमो के पास छह वोट बचेंगे। महागठबंधन एकजुट रहा तो कांग्रेस जीतेगी कांग्रेस के 16 विधायक 2-हैं। झामुमो के प्रथम वरीयता के 28 वोट के बाद छह वोट बचते हैं। राजद के चार व माले के दो विधायक हैं। सभी एकजुट रहे तो कांग्रेस की जीत तय है। क्रॉस वोटिंग हुई तो नाथवानी जीत जाएंगे भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा 3- है। पूर्व सांसद परिमल नाथवानी को समर्थन दे सकती है। एनडीए में भाजपा के 21 और आजसू-जदयू व लोजपा के एक-एक वोट हैं। यानी कुल 24 वोट। यानी जीत से चार वोट कम। क्रॉस वोटिंग हुई तो नाथवानी जीत सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles