गुमला पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और जिंदा गोलियां बरामद की है। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के चेटर निवासी शिवा केरकेट्टा से संबंधित है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से एक पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद हुईं। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि रविवार शाम करीब 6:15 बजे चेटर मैदान में क्रिकेट मैच चल रहा था। इस दौरान अंपायरिंग कर रहे विकास कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह का शिवा केरकेट्टा से मामूली विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शिवा केरकेट्टा ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर बलजीत सिंह पर तीन गोलियां चला दीं। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शिवा को पकड़ लिया और पिस्तौल छीनकर स्थानीय थाने को सौंप दिया था। दूसरी घटना में, गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 13 बाईपास स्थित जोराग मोड़ के समीप एक व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जोराग निवासी अशोक नायक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर अशोक नायक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। पुलिस ने उसकी होंडा ड्रीम बाइक भी जब्त कर ली। हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर अशोक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अशोक नायक का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह एक हत्याकांड में भी शामिल था।
गुमला में दो गिरफ्तार, पिस्तौल और गोली बरामद:दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई, एक आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास