Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुंदन रवानी हत्याकांड, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती:चिरकुंडा में पुलिस ने की कार्रवाई, पिछले साल हुई थी हत्या


चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी स्टेशन रोड पर सोमवार को पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई वर्ष 2025 में हुए कुंदन प्रसाद रवानी हत्याकांड से संबंधित है। इस हत्याकांड में मृतक कुंदन प्रसाद रवानी की पत्नी कविता देवी के लिखित बयान के आधार पर चिरकुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज आरोपियों में मुन्नी देवी, बिट्टू महतो, अजय महतो, रजनी कुमारी, संजना कुमारी, राहुल गोस्वामी और हरप्रीत सिंह सलूजा के नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं और लगातार छापेमारी के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। न्यायालय द्वारा बार-बार समन और नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, तो अदालत ने उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मजिस्ट्रेट की देखरेख में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान संबंधित घर में मौजूद सामानों की सूची तैयार कर विधिवत जब्ती की गई और पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles