Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में टूटी स्लैब को लेकर प्रशासन सख्त:एक घंटे में हुई मरम्मत, 10 हजार लोगों को मिली राहत; दुकानदारों ने की थी मांग


बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-23 स्थित राधा दुलारी कॉलोनी जाने वाली सड़क पर टूटी नाले की स्लैब की मरम्मत कर दी गई है। दैनिक भास्कर डिजिटल पर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, खबर प्रकाशित होने के लगभग एक घंटे के भीतर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। कर्मियों ने क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। यह स्लैब लंबे समय से टूटी हुई थी, जिससे स्थानीय करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पैदल यात्री, स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। टूटी स्लैब के कारण यहां बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था, जिससे स्थानीय निवासी चिंतित थे। स्थानीय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए
नगर निगम द्वारा कराई गई मरम्मत से तत्काल खतरा कुछ हद तक कम हुआ है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मरम्मत कार्य केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। निवासियों का कहना है कि टूटी स्लैब को स्थायी रूप से बदलने के बजाय केवल ऊपर से लीपापोती कर समस्या को दबाने का प्रयास किया गया है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने नगर निगम प्रशासन से नाले की स्लैब का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। स्थानीय नागरिकों ने समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उनका मानना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को दैनिक भास्कर डिजिटल द्वारा उठाए जाने पर प्रशासन सक्रिय होता है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि नगर निगम इस मामले में आगे भी गंभीरता दिखाते हुए स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles