Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में सांसद अजय मंडल के ऑफिस में चोरी:कंप्यूटर सहित गोपनीय दस्तावेज ले भागे बदमाश, ताला तोड़ कर वारदात को दिया अंजाम


भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी हुई है। चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान, सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। इस घटना के बाद स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना रविवार को हुई, जब तिलकामांझी स्थित सांसद कार्यालय बंद था। सोमवार सुबह जब सांसद कार्यालय के सचिव गौरव कुमार कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर देखने पर कार्यालय का सामान बिखरा हुआ था और कई वस्तुएं गायब थीं। कंप्यूटर सहित गोपनीय दस्तावेज भी ले गए साथ प्राथमिक जांच में पता चला है कि चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए हैं। आशंका है कि अपराधियों ने अपनी पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से डीवीआर को निशाना बनाया। इसके अलावा, कार्यालय में रखा कंप्यूटर, महत्वपूर्ण फाइलें और कई गोपनीय दस्तावेज भी चोरी हुए हैं। चोरों ने कार्यालय के अंदर आलमारियों को भी खंगाला था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी देर तक कार्यालय में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि गौरव कुमार ने तत्काल तिलकामांझी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गौरव ने बताया कि जब मैं कार्यालय पहुंचा, तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि चोरी की घटना हुई है। पुलिस की कई बिंदुओं पर जांच

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और क्या उन्हें कार्यालय के अंदर रखे सामान की पहले से जानकारी थी। पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल तिलकामांझी थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles