Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल:पीरटांड़ में पिकअप-बाइक भिड़ंत, बेंगाबाद में स्कॉर्पियो बाइक से टकराई


गिरिडीह जिले में सोमवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी पेट्रोल पंप के समीप हुई। जमुआटांड़ निवासी चेतलाल साव (50) बाइक से चिरकी की ओर से मधुबन जा रहे थे। इसी दौरान डुमरी की तरफ से आ रही एक पिकअप वैन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चेतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान हो गई मौत घटना की सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चेतलाल को पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। वहीं, दूसरी घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर दोराहिया के पास हुई। यहां एक स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार अरुण यादव और रेनू देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के कारण कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। बताया गया कि स्कॉर्पियो और बुलेट दोनों देवघर से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। घायल अरुण यादव और रेनू देवी देवघर के बिलासी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles