बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज दिख रहा है। दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिले भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे, वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी 24 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी 14 जिलों में गर्मी परेशान करेगी। बीते 24 घंटे के दौरान रोहतास के डेहरी में अधिकतम तापमान 43.4 दर्ज किया गया, जबकि नवादा में सबसे अधिक 64.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पटना के मोकामा में आंधी से पेड़ गिर गए। भागलपुर, दरभंगा सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। दक्षिण और पश्चिम बिहार में गर्मी का तेज असर बना हुआ है। क्या यह प्री-मानसून की बारिश है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में अभी हो रही बारिश मुख्य रूप से प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी युक्त हवा बिहार की ओर पहुंच रही हैं। दूसरी ओर राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है। यही वजह है कि दोपहर और शाम के समय बादल बन रहे हैं। साथ ही कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मानसून के आगमन से पहले का संक्रमणकाल है, जो आने वाले दिनों में और सक्रिय हो सकता है। मौसम की कुछ तस्वीरें… देश में मानसून कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से तक पहुंच चुका है। मानसूनी हवाओं के प्रभाव और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की प्रगति और तेज होगी। जिसका असर बिहार में भी बड़े स्तर पर दिखाई देगा। यही कारण है कि उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। अगले कुछ दिनों का मौसम 10 और 11 जून को अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 12 और 13 जून को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आंधी-पानी की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। वहीं. 13 जून के बाद पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन 10 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। पटना का मौसम कैसा रहेगा पटना में मंगलवार को दिन के समय उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। हालांकि शाम या रात के समय आंशिक बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि तेज हवा के कारण लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आखिर ऐसा मौसम क्यों बन रहा है मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बिहार इस समय दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव में है। दक्षिण और पश्चिम बिहार में गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है, जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाएं सक्रिय हैं। इसी कारण राज्य के एक हिस्से में लू जैसी स्थिति है तो दूसरे हिस्से में बारिश और बिजली है।
बिहार के 24 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:दक्षिण-पश्चिमी इलाके में रहेगी भीषण गर्मी, 24 घंटे में 8 जिलों का तापमान 40°C के पार