Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खुले आसमान के नीचे मेगा स्क्रीन पर देख सकेंगे मूवी:पटना- वीकेंड पर दिखाया जाएगा फ्री शो, 5 हजार दर्शक देख सकते; इस वीक पुष्पा दिखाई जाएगी


पटनावासी फ्री में मेगा स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। दरअसल, गांधी मैदान गेट नंबर-4 के पास लगे मेगा स्क्रीन को फिर से शुरू किया जा रहा है। अब हर शनिवार और रविवार शाम 6 बजे से फिल्म दिखाया जाएगा। इस शनिवार और रविवार को पुष्पा फिल्म दिखाई जाएगी। 13 जून को पुष्पा 1 और 14 जून को पुष्पा 2 का दर्शक आनंद ले सकते हैं। फ़िल्मों के अलावा क्रिकेट और कई सांस्कृतिक आयोजनों को भी दिखाया जाएगा। एक साथ 5,000 दर्शक देख सकते शो पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इस मेगा स्क्रीन की शुरुआत 2021 में की गई थी। बीच में ये स्क्रीन कई सालों से बंद पड़ी थी। 70 फीट × 40 फीट आकार की यह विशाल स्क्रीन शहर की प्रमुख सार्वजनिक सुविधाओं में से एक है, जिसे लगभग 70 से 320 फीट की दूरी से भी आसानी से देखा जा सकता है। लगभग 5,000 लोगों की क्षमता वाली इस व्यवस्था में फुल एचडी पिक्चर, एज-ब्लेंडिंग तकनीक और डॉल्बी डिजिटल सराउंड साउंड सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है। 320 फीट तक की दूरी से देख सकेंगे पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत गांधी मैदान में लगा मेगा स्क्रीन देश का सबसे बड़ा आउटडोर स्क्रीन है, जहां लोग फ्री में फिल्म आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। बडोदरा, मुंबई, दिल्ली आदि में ड्राइव-इन थियेटर हैं, जहां लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर फिल्में देखते हैं। जबकि पटना की मेगा स्क्रीनिंग ना केवल लंबाई और चौड़ाई में उन स्क्रीन से बड़ा है, बल्कि इसे 30 से लेकर 320 फीट तक की दूरी से देखा जा सकता है। इसे औसतन पांच हजार लोग एक बार में देख सकते हैं। डॉल्बी डिजिटल सराउंडिंग साउंड सिस्टम से इस पर्दे पर फिल्म देखने का लुत्फ दोगुना हो जाता है। वहीं, देश के अन्य शहरों में अवस्थित आउटडोर स्क्रीन पर अधिकतम 650-1000 लोग एक साथ फिल्म देख सकते हैं। गांधी मैदान का मेगा स्क्रीन इनफ्लेटेबल गांधी मैदान का मेगा स्क्रीन इनफ्लेटेबल है। हर शो से पहले उसमें हवा भरकर उसे ट्रस के माध्यम से खड़ा किया जाता है। साथ ही शो खत्म होने पर स्क्रीन पैक कर दिया जाता है। इस पर्दे का कुल वजन 1200 किलो है। इस परियोजना में कोई भी स्थायी निर्माण नहीं किया गया है, जिससे गांधी मैदान का उपयोग अन्य आयोजनों जैसे रैली, मेला, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण शिविर आदि के लिए किया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles