नालंदा के वास्तु विहार कॉलोनी में पार्किंग के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच न सिर्फ जमकर लाठी-डंडे चले, बल्कि सरेआम पिस्तौल भी लहराई गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी के रहने वाले पप्पू पासवान ने अपने निर्धारित पार्किंग स्थल पर गाड़ी खड़ी की थी। आरोप है कि वास्तु विहार के सेल्स मैनेजर अक्सर उस जगह पर किसी बाहरी व्यक्ति की गाड़ी लगवा देते थे। विवाद उस समय और बढ़ गया जब पार्किंग स्थल की बाउंड्री को तोड़ा जाने लगा। इसी बात का विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वारदात में शामिल दोनों पक्ष के लोग हाथों में लाठी-डंडे और पिस्तौल लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। दिनदहाड़े हथियार लहराए जाने से कॉलोनी के अन्य निवासियों में दहशत का माहौल है। नालंदा थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत मिली है। इसमें एक तरफ से वास्तु विहार के सेल्स मैनेजर और दूसरी तरफ से एक महिला ने आवेदन दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पिस्तौल लहराने और मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नालंदा में पार्किंग विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष:लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर किया हमला, एक पक्ष ने लहराई पिस्टल; पुलिस बोली- दोनों पक्ष पर FIR