Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवम-मुन्ना हत्याकांड मामले म जहानाबाद में बुलडोजर एक्शन:इश्तेहार चस्पा करने के कुछ घंटों बाद ही हुई आरपियों के घर की कुर्की-जब्ती, मकान ध्वस्त किया गया


जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र स्थित निसरपुरा गांव में हुए शिवम कुमार और उनके चाचा मुन्ना कुमार सिंह हत्याकांड के फरार आरोपितों के घरों पर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में कई घरों से सामान जब्त किए गए और कुछ मकानों को जेसीबी से ध्वस्त भी किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर दोपहर में पुलिस टीम निसरपुरा गांव पहुंची। हत्या मामले में फरार आरोपितों के घरों पर विधिवत इश्तेहार तामील कराया गया। डुगडुगी बजाकर उन्हें तत्काल आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि न्यायालय के आदेश का पालन न करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। शाम तक किसी भी फरार आरोपित के आत्मसमर्पण न करने पर पुलिस दल-बल और जेसीबी मशीन के साथ दोबारा गांव पहुंची। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपितों की चल-अचल संपत्तियों की कुर्की-जब्ती शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि हत्याकांड में नामजद 14 आरोपितों में से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में दो आरोपित नाबालिग हैं, जबकि शेष फरार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि निसरपुरा गांव में 20 दिनों के भीतर पहले शिवम कुमार और बाद में उनके चाचा मुन्ना कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles