Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रोहतास में ट्रेनी सिपाही की हीटवेव से मौत:16 किलोमीटर की दौड़ लगाते समय बिगड़ी तबीयत, DIG-SP ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर


रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान हीटवेव की चपेट में आने से एक प्रशिक्षु सिपाही श्रीराम कुमार की मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस विभाग में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। धूप में दौड़ लगाते समय तबीयत बिगड़ने से गई जान पुलिस लाइन में प्रशिक्षु जवानों को 16 किलोमीटर की दौड़ कराई जा रही थी। इसी दौरान तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण पांच प्रशिक्षु सिपाही बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल और सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके की तस्वीर देखिए…. पटना एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम बेहोश हुए सिपाहियों में श्रीराम कुमार की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया था। पटना एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई श्रीराम कुमार का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद डेहरी पुलिस लाइन लाया गया। यहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथी प्रशिक्षु सिपाहियों और अन्य जवानों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया इस अवसर पर शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश, रोहतास एसपी रौशन कुमार और एएसपी अतुलेश झा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और जवानों ने दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार में सबसे छोटा था मृतक श्रीराम कुमार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के निवासी थे। वह अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन रोहतास पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हीटवेव को मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles