Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में एमएलसी-कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति की कामना की:प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर पूजा, कहा- देश आगे बढ़ रहा


देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आज औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां सतबहिनी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक कीर्तिमान के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ और यशस्वी जीवन व देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से विशेष पूजन और हवन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की कामना की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के निरंतर विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के लिए भी मंगलकामना की। एमएलसी बोले – प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है इस अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। देश आज आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रहित और जनकल्याण के काम को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों से सक्रिय योगदान देने की अपील भी की। पूजन कार्यक्रम के समापन के बाद मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्र निर्माण के काम में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह कुटुंबा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles