RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 79वां जन्मदिन है। देर रात राबड़ी आवास ने उन्होंने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। राबड़ी देवी ने अपने हाथों से उन्हें केक खिलाया। इस दौरान तेजस्वी यादव और उनकी बेटियां भी वहां मौजूद रहीं। तेजस्वी ने जन्मदिन की तस्वीरें अपने X पर शेयर करते हुए लालू यादव को बधाई दी हैं। इधर, रोहिणी और तेजप्रताप यादव ने भी पिता लालू के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया है। लालू के बर्थ-डे पर पार्टी ऑफिस को सजाया गया है। आज सभी जिलों में राजद कार्यकर्ता केक काटकर, मिठाइयां बांटकर उनका जन्मदिन मनाएंगे। राबड़ी आवास में लालू ने काटा केक देखें पार्टी कार्यालय की सजावट की तस्वीरें… जश्न के बीच मुश्किल दौर से गुजर रहा है लालू परिवार जहां एक तरफ जन्मदिन का उत्सव है, वहीं दूसरी तरफ लालू परिवार इन दिनों कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। सरकारी बंगला और सुरक्षा को लेकर चल रहा विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद परिवार को जल्द ही यह सरकारी आवास छोड़ना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार परिवार अब अपने निजी आवास, कौटिल्य नगर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया गया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि लालू परिवार सरकारी बंगला लेने के बजाय अपने निजी घर में रहने का फैसला कर सकता है। बांगला विवाद के बाद सुरक्षा विवाद बंगला विवाद के बीच बिहार सरकार द्वारा लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले लिया है। इस फैसले के विरोध में राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लालू यादव ने भी अपनी Y+ श्रेणी की सुरक्षा लौटाने का निर्णय लिया। राबड़ी देवी ने अपने आवास पर तैनात सुरक्षा बलों को भी वापस भेज दिया। बिना स्कॉट के सफर कर रहा परिवार हाल के दिनों में कई ऐसे दृश्य सामने आए जिन्होंने राजद कार्यकर्ताओं परिवार की सुरक्षा में खड़े है। दिल्ली से पटना लौटते समय पूरा लालू परिवार बिना किसी स्कॉट वाहन के एयरपोर्ट से आवास पहुंचा। वहीं कल जब लालू यादव महुआ बाग के लिए निकले, तब भी उनके साथ न तो कोई सुरक्षा काफिला था और न ही स्कॉट की गाड़ियां। कभी दर्जनों गाड़ियों और सुरक्षा घेरे के बीच चलने वाले बिहार के इस बड़े नेता को आज बेहद साधारण तरीके से सफर करते देख समर्थकों के बीच चर्चा और चिंता दोनों देखने को मिल रही है।
बर्थ-डे पर लालू यादव को राबड़ी ने खिलाया केक:तेजस्वी और बेटियों के साथ मनाया जन्मदिन; रोहिणी-तेजप्रताप ने फोटो शेयर कर किया इमोशनल पोस्ट