Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए करें आवेदन

Pratibha Samman Samaroh: अंग, कोशी और सीमांचल के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी. प्रभात खबर एक बार फिर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. आयोजकों ने पात्र छात्रों से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है.

QR Code स्कैन कर करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. इच्छुक विद्यार्थी दिए गए QR Code को स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं. QR Code स्कैन करने के बाद Register Now पर क्लिक करना होगा. इसके बाद संबंधित ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा. ऐप इंस्टॉल होने के बाद Continue पर क्लिक करने पर मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा. OTP दर्ज करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.

मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए करें आवेदन
Qr code

विद्यार्थियों को फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी. साथ ही मार्कशीट की कॉपी भी अपलोड करनी होगी. सभी विवरणों की जांच के बाद फॉर्म को सबमिट किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए विभिन्न बोर्डों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई है.

CBSE एवं ICSE बोर्ड के कक्षा 10 के वे विद्यार्थी जिन्होंने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, आवेदन कर सकते हैं. इसी तरह कक्षा 12 के सभी संकायों के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, वे भी पात्र होंगे.

वहीं बिहार राज्य बोर्ड सहित अन्य स्टेट बोर्ड के कक्षा 10 और 12 के वे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं.

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आयोजकों ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन फॉर्म भरते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर, विद्यालय का नाम और अन्य विवरण सही-सही दर्ज करें. गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है. साथ ही मार्कशीट की स्पष्ट और सही कॉपी अपलोड करना भी जरूरी है.

प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना है. ऐसे में पात्र छात्र-छात्राओं को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

Also Read: प्रभात खबर एक्सक्लूसिव: बिहार की बेटियों को गायब करनेवाले 3-लेवल के सिंडिकेट का खुलासा

The post मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए करें आवेदन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles