Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष के अनुसार 28 तारीख का मूलांक 1 है । अंक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही 28 का संयुक्त प्रभाव यानी कि 2 और 8 चंद्रमा और शनि की ऊर्जा को दर्शाता है। इस दिन चंद्रमा की प्रबल स्थिति और मूलांक 1 की ऊर्जा मिलकर आत्मविश्वास और भावनात्मक स्पष्टता प्रदान कर सकती है। अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
– फोटो : amar ujala
अंक 1
आज आप खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी पाएंगे। चाहे बात काम की हो या प्यार की, खुद पर विश्वास रखें। आपके पास सफल होने का पूरा अवसर है। अपनी योग्यता पर भरोसा करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
– फोटो : amar ujala
अंक 2
आज का दिन निजी और प्रोफेशनल जीवन दोनों में आपके लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग करेगा। आप स्वयं को ज्यादा आत्मविश्वासी और प्रेरित महसूस करेंगे। ऊर्जा का प्रयोग उन कामों को पूरा करने में करें जिन्हें आप टाल रहे थे। अगर आप अच्छी तरह से योजना बनाते हैं तो आप अच्छे नतीजे पा सकते हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
– फोटो : amar ujala
अंक 3
कुछ नया शुरू करने के लिए दिन शानदार है। आज आपका रुझान कला की ओर ज्यादा रहेगा। अगर आप कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं तो घबराएं नहीं, आपको सफलता मिलेगी। नए मौकों के लिए तैयार रहें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
– फोटो : amar ujala
अंक 4
आज आप खुद के लिए कुछ करना चाहेंगे। अगर आपको लगता है कि आपकी मेहनत की तारीफ़ नहीं हो रही है तो आप हिम्मत करके बोल सकते हैं। आय में वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा




