मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। यदि आप किसी से मन ही मन लगाव रखते हैं, तो आज बात आगे बढ़ सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है।

2 of 12
लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं। परिवार की सहमति भी मिल सकती है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और दिल की बात कहने का सही मौका मिलेगा। इस समय पार्टनर से आपकी उम्मीदें धीरे-धीरे पूरी होती नजर आएंगी।

3 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। पार्टनर को खुश करने के लिए आप कुछ खास प्लान कर सकते हैं। दूर रहने वाले प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में मान-सम्मान बढे़गा।

4 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके रिश्तों में नई ताजगी लेकर आएगा। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। खास बात यह है कि, आप दोनों में आपसी समझ बेहतर होगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता और गहरा होगा।

5 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। इस दौरान आपके रिलेशन में मजबूती आएगी। आप दोनों के बीच तालमेल बेहतर रहेगा। क्रश के साथ भी दोस्ती की पहल आप कर सकते हैं। एक नया रिश्ता बन सकता है।


