Aaj Ka Rashifal horoscope 8 october 2024 bhavishyafal aries to pisces Aaj Ka Rashifal : आज 8 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

Date:

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध, केतु कन्या राशि में। शुक्र तुला राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। डिस्टर्बिंग समय कहा जाएगा। शत्रु परास्त होंगे लेकिन डिस्टर्ब करके जाएंगे। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- अतिभावुकता पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय रोक के रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। सुकुमारता बनी हुई है। पॉजिटिविटी बनी हुई है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। निवेश करने से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य फिर भी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Border 2 Box Office Collection Day 17 Worldwide Third Sunday Daywise & Budget

  Sunny Deol, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh, Ahan Shetty, Mona...

Italian police arrest protesters after clash in Olympic host city Milan

At least six people have been detained a week...

The only listed company that manufactures Helmets and Two-Wheeler Accessories

Synopsis: Studds Accessories, a ₹1,987 crore market-cap company and...
Join Us WhatsApp