सिंह राशि पर सूर्य का शासन माना जाता है। सूर्य को आत्मबल, ऊर्जा, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक कहा जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस राशि के जातक आत्मसम्मान से भरे, आत्मविश्वासी और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। उनमें आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालने की प्राकृतिक क्षमता होती है और वे हर काम को जोश के साथ पूरा करना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार उनका स्वभाव तेज या गुस्सैल भी हो सकता है। आज का राशिफल।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपके मुश्किलों को बढ़ाएंगी। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से ज्यादा घमंड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला आपको समस्या देगा, जिसके लिए कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति
Chandra Grahan Dosh: कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो करें लाल किताब के ये 5 असरदार उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




