Aakanksha exam will be held today at nine examination centres, 4201 candidates will appear.

Date:

.

जिले में आज रविवार 8 मार्च को आकांक्षा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।परीक्षा के लिए शहर के प्लस टू हाई स्कूल, जिला स्कूल, कार्मेल हिंदी हाई स्कूल, अब्दुल कय्यूम अंसारी मिडिल स्कूल, नेहरू मिडिल स्कूल, कमला नेहरू मिडिल स्कूल, मिडिल स्कूल बदडीहा, गर्ल्स हाई स्कूल पचंबा और प्लस टू हाई स्कूल कोलियरी बनियाडीह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार आकांक्षा परीक्षा में राज्य भर के विभिन्न जिलों से कुल 4 हजार 201 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं गिरिडीह जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल 4150 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. वसीम अहमद ने बताया कि जिले में आयोजित परीक्षा में इंजीनियरिंग के लिए 2205, मेडिकल के लिए 1710 तथा क्लैट (कानून) के लिए 286 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 9:45 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम हो सके। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलावार परिक्षार्थियों की संख्या रांची-2819, गुमला-1222, लोहरदगा-636, सिमडेगा-201, खूंटी-567, हजारीबाग-2872, गिरिडीह-4201, धनबाद-3001, चतरा-1599, बोकारो-2616, कोडरमा-2313, रामगढ़-1831, पलामू-3619, गढ़वा-2324, लातेहार-1078, दुमका-1607, देवघर-2486, साहेबगंज-2587, पाकुड़-1204, गोड्डा-2075, जामताडा-1636, पूर्वी सिहंभूम-2524, पश्चिमी सिहंभूम-986 और सरायकेला खरसांवा-1433

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp