Top 5 This Week

Related Posts

Anant Singh Stylish Photoshoot JP Setu; Range Rover Horse Video

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपने बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखा रहे हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पटना के जेपी सेतु के पास काला चश्मा और काले ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं।

.

उनका एक वीडियो भी है, जिसमें वे करीब 2.5 करोड़ की रेंज रोवर में बैठकर घोड़े को दौड़ाते दिख रहे हैं। घोड़े पर उनका केयरटेकर सवार है, जो उसे कंट्रोल कर रहा है। अनंत सिंह गाड़ी में बैठे-बैठे ही उसे कमांड देते नजर आ रहे हैं।

अनंत सिंह को घोड़ों का काफी शौक है। उनके पास कई महंगे घोड़े हैं। जिस काले घोड़े के साथ अभिनव नजर आ रहे हैं, वह उनके कीमती घोड़ों में से एक है।

तस्वीर में देखिए अनंत सिंह का नया अंदाज…

ब्लैक चश्मा और काले ट्रैक सूट में जेपी सेतु के पास नजर आए अनंत सिंह।

ब्लैक चश्मा और काले ट्रैक सूट में जेपी सेतु के पास नजर आए अनंत सिंह।

जेपी सेतु के पास बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाते अनंत सिंह।

जेपी सेतु के पास बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाते अनंत सिंह।

छोटे बेटे को घुड़सवारी की ट्रेनिंग दे रहे अनंत सिंह

इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जो पटना स्थित उनके आवास का था। उस वीडियो में अनंत सिंह कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे, जबकि उनका बेटा अभिनव सफेद घोड़े पर सवार होकर आता है और उसे रोकने की कोशिश करता है। इस दौरान अनंत सिंह उसे समझाते हुए कहते हैं, ‘धीरे-धीरे, आराम से।’

बेटे को घुड़सवारी सिखाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनव काले घोड़े पर सवार नजर आ रहा है। इस वीडियो में भी अनंत सिंह बेटे को घोड़े पर संतुलन बनाने के गुर सिखाते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

दूसरे वीडियो में अभिनव काले घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं। ये अनंत सिंह के सबसे महंगे घोड़े में से एक है।

दूसरे वीडियो में अभिनव काले घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं। ये अनंत सिंह के सबसे महंगे घोड़े में से एक है।

जेल से निकलने के बाद अपने पसंदीदा घोड़े के साथ दिखे थे अनंत सिंह

28 मार्च को अनंत सिंह पटना वाले अवास के बाहर अपने पसंदीदा काले रंग के घोड़े की लगाम थामे दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया।

वीडियो में दिख रहा है कि अनंत सिंह घोड़े की लगाम थामे कह रहे हैं- चल तो, घोड़ा चलने लगता है। फिर कहते हैं आगे बढ़ तो, घोड़ा आगे बढ़ने लगाता है।

अनंत सिंह व्हाइट शर्ट, लोअर और काले रंग का चश्मा पहने हैं और घोड़े को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पसंदीदा घोड़े के साथ अनंत सिंह की कुछ तस्वीरें…

पटना वाले आवास के बाहर घोड़े के साथ अनंत सिंह।

पटना वाले आवास के बाहर घोड़े के साथ अनंत सिंह।

अनंत सिंह घोड़े पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनंत सिंह घोड़े पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

बेटे को IPS बनाना चाहते हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह अपने छोटे बेटे को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं और अक्सर उनके साथ नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने भास्कर से बातचीत में कहा था कि वे अपने बेटे अभिनव को IPS बनाना चाहते हैं। वहीं, अभिनव ने कहा, ‘अभी 12वीं की परीक्षा खत्म हुई है। आगे हायर स्टडीज करेंगे और अपने पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे।’

पटना में भास्कर से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा था कि वो अपने बेटे अभिनव को IPS बनाना चाहते हैं।

पटना में भास्कर से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा था कि वो अपने बेटे अभिनव को IPS बनाना चाहते हैं।

पहले भी बेटे को सिखाते रिल्स हुआ था वायरल

पिछले साल अगस्त 2025 में पटना की सड़कों पर बेटे को घुड़सवारी सिखाते उनकी एक रील सामने आई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उनका बेटा घोड़े पर सवार दिखाई दे रहा था।

जबकि अनंत सिंह खुद कार से उसके साथ चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में “लेकर बाघ का करेजा…” गाना लगाया गया है। इसे पोस्ट करते हुए लिखा गया – “छोटे सरकार की निगरानी में घुड़सवारी करते लाडले।” पूरी खबर पढ़ें…

ये तस्वीर अगस्त 2025 की है। अनंत सिंह अपने बेटे को पटना की सड़कों पर घुड़सवारी सिखाते दिखे थे।

ये तस्वीर अगस्त 2025 की है। अनंत सिंह अपने बेटे को पटना की सड़कों पर घुड़सवारी सिखाते दिखे थे।

अनंत सिंह के पास थे 100 घोड़े, घर में पाल रखे थे अजगर और हाथी

अनंत सिंह के शौक भी किसी राजा-महाराजा से कम नहीं थे। कभी उनके पास 100 घोड़े हुआ करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने घर में अजगर और हाथी तक पाल रखे थे।

साल 2007 की बात है। सोनपुर मेले में लालू यादव का घोड़ा बिक्री के लिए आया था। अनंत सिंह को घोड़े रखने का बेहद शौक था और वे इस घोड़े को खरीदना चाहते थे। हालांकि, उन्हें पता था कि लालू यादव उन्हें सीधे यह घोड़ा नहीं बेचेंगे।

ऐसे में उन्होंने एक किसान को घोड़ा खरीदने के लिए भेजा और आखिरकार वह घोड़ा खरीद लिया गया। इसके बाद अनंत सिंह उसी घोड़े के साथ सोनपुर मेले में घूमते नजर आए।

जब अनंत सिंह विधायक बने तो उनका अंदाज और भी अलग हो गया। वे घोड़ा-बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचते थे। यह बग्घी भी आम नहीं थी। इसमें लाइटें और म्यूजिक सिस्टम लगे होते थे और इसे लाल रंग के खूबसूरत कपड़ों से सजाया जाता था।

घोड़े के साथ महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं अनंत सिंह।

घोड़े के साथ महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं अनंत सिंह।

घोड़ों से अनंत सिंह का पुराना लगाव

अनंत सिंह पटना की सड़कों पर अक्सर उन्हें शान से घोड़े पर सवार होकर निकलते देखा गया है। उनका यह अंदाज हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता था। जब भी वे घोड़े पर निकलते तो लोग उन्हें देखने के लिए जुट जाते और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। अब उनका बेटा भी उसी अंदाज में दिख रहा है। इस वजह से लोगों को पुराने दिनों की यादें ताजा हो रही हैं।

23 मार्च को जेल से निकले हैं अनंत सिंह

दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 मार्च (सोमवार) को अनंत सिंह को रिहा किया गया। जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी थी, जो गाजे-बाजे और फूलों के साथ अपने नेता का इंतजार कर रहे थे।

जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और सीधे पटना स्थित अपने आवास की ओर रवाना हुए।

Spread the love

Popular Articles