ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:पूर्णिया में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार; 17 ATM कार्ड, मोबाइल और 58 हजार कैश बरामद

Date:


पूर्णिया में फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस ने साइबर फ्रॉड और एटीएम चोरी से जुड़े मामले का खुलासा किया है। लाइन बाजार इलाके से दो शातिर साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 एटीएम कार्ड, 58 हजार कैश, दो मोबाइल और कई सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज थाना के पिठौरा निवासी शिवम कुमार (26) और सुपौल जिले के परसागढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आदित्य विजन पूर्णिया के पास से पकड़ा गया, जहां वे चोरी किए गए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सामान खरीद रहे थे। पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में यह सामने आया है कि दोनों एटीएम कार्ड बदलकर और एक्सचेंज कर अवैध रूप से पैसे की निकासी करते थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है। इनमें अलग-अलग जगहों से चुराए गए 17 एटीएम कार्ड, 58 हजार कैश, दो मोबाइल फोन, ट्रांजैक्शन से जुड़े 6 स्लिप, आदित्य विजन से खरीदारी के दो स्लिप, एक घड़ी और एक लेदर का पर्स शामिल है। दोनों का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि वे पेशेवर तरीके से इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे। मौके से एक आरोपी फरार पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस मामले में एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp