बेगूसराय में SH-55 पर तेज रफ्तार हाईवा ट्रक से कुचलकर आज एक छात्र की मौत हो गई। घटना बेगूसराय-रोसड़ा सड़क पर भरकाहा चौक के पास की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित नरहन गांव के रहने वाले गुड्डू झा के बेटे आदर्श कुमार (22) के
.
हादसे की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर लिया है, जबकि हाईवा की पहचान और खोजबीन की जा रही है।

सदर अस्पताल में परिजन।
मृतक के नाना राजकुमार मिश्र ने बताया कि गुड्डू झा का एकलौता बेटा आदर्श नरहन कॉलेज में बीए का स्टूडेंट था। आज रविवार रहने के कारण बाइक से वह हमसे मिलने के लिए महेशवाड़ा गांव आ रहा था। घर से चलने के बाद काफी देर तक नहीं पहुंचने पर हमने जब आदर्श के नंबर पर फोन किया।
स्थानीय बोले- आदर्श अपने साइड से बाइक चला रहा था
फोन चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ने रिसीव किया और उन्होंने घटना की जानकारी दी। हम लोग चेरिया बरियारपुर थाना पर पहुंचे, तो वहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी लाश मिली है। तेज रफ्तार हाईवा में सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदर्श अपने साइड से ही बाइक चलाते हुए आ रहा था।

इसी ट्रक से हुई घटना।
तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ट्रक उसे कुचलते हुए भाग निकला। ट्रक के पीछे VSC लिखा हुआ था। टक्कर मारने ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चेरिया बरियारपुर पुलिस को दी।




