Bhagalpur Adani Power Plant Land Givers Meet; March 16 Assembly Announced

Date:

भागलपुर प्रखंड क्षेत्र के पीरपैंती पंचायत में आज भूमिदाताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूमिदाता मो. मुख्तार ने की। इसमें पीरपैंती में बन रहे Adani Power प्लांट परियोजना से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

.

बैठक में बड़ी संख्या में भूमिमालिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्थानीय लोग और युवा उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले 16 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद स्थल पर किसान चेतना और उत्थान समिति के बैनर तले एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी। सभा में उन सभी किसानों को आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी जमीन परियोजना में अधिग्रहित की गई है।

गौतम अदानी से मिलने का अवसर नहीं दिया

बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुशील सिंह ने कहा कि किसानों को उद्योगपति गौतम अदानी से मिलने का अवसर नहीं दिया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी कड़ी निंदा की गई। उन्होंने भूमि अधिग्रहण के भुगतान में हो रही देरी पर भी चिंता जतायी।

वक्ताओं ने कहा कि पीरपैंती पंचायत के किसानों की सर्वाधिक जमीन परियोजना में गई है, बावजूद इसके किसानों के हित में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

बैठक किया गया है।

बैठक किया गया है।

भूमिदाताओं ने बताया कि वे दो-तीन बार संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकल पाया है। इससे किसानों में निराशा का माहौल है।

बैठक में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग भी प्रबंधन से की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुशील सिंह और मुखिया प्रतिनिधि मो. सुल्तान मौजूद थे। इसके अलावा रहुफ खान, मो. फजलूल बारी, मो. मतीन, मो. नौसाद, मो. सोनू, शेख आजाद, यासिर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp