Bhagalpur news किसान हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, चार गिरफ्तार

Date:

Bhagalpur news किसान हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, चार गिरफ्तार

पीरपैंती प्रखंड के एकचारी थाना अंतर्गत एकचारी दियारा क्षेत्र में बबलू मंडल की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. किसान बबलू मंडल पटवन करने के लिए घर से निकला था. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वारदात के 24 घंटे में ही पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एकचारी थाना में थाना कांड संख्या 13/26 दर्ज किया गया था.

इस मामले के उद्भेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसपी नगर भागलपुर निगरानी एवं एसडीपीओ कहलगांव 2 पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. वहीं दूसरी ओर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार एकचारी थाना पुलिस भी थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में लगी हुई थी. गठित टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान तथा मानवीय सूचना साक्ष्य के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जिसमें मनोज कुमार मंडल, शंभू कुमार, बबलू मंडल, सूरज कुमार उर्फ फंटूश कुमार था. सिटी एसपी ने बताया कि जांच में अपराधियों ने बताया कि छह बीघा जमीन की बटाई करने को लेकर विवाद बढ़ा था. इसके बाद किसान की हत्या करने का प्लान बनाया गया. इस मामले में दो मस्कट राइफल 19 कारतूस आठ खोखा की भी बरामदगी की गयी है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष बबलू कुमार सहित विपिन कुमार, योगेंद्र यादव, दिलीप कुमार, राजकुमार प्रसाद तथा सशस्त्र बल एकचारी थाना मौजूद थे.

अनुमंडल में 50 प्रतिशत किसानों का नहीं बना फार्मर आइडी

नवगछिया अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों गोपालपुर, इस्माईलपुर,रंगरा खरीक, नवगछिया, बिहपुर, नारायणपुर में फार्मर आइडी का काम काफी प्रयास के बाद भी 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो पाया. जिस कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की राशि मिलने में परेशानी हो सकती है. इस्माईलपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 3800 के आसपास है, लेकिन 2500 किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्रेशन हो पाया है. खरीक में 7000 किसानों को इस योजना का लाभ मिलता था, लेकिन 4000 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो पाया है. रंगरा चौक प्रखंड में लाभुक किसानों की संख्या 7500 के आसपास है. 3800 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री हो पाया है. बिहपुर में 12000 किसान लाभुकों की संख्या में मात्र 5000 किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाया है. नवगछिया प्रखंड में लाभुक किसानों की संख्या 7000 है. मात्र 3000 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो पाया है. नारायणपुर में 9500 किसानों में मात्र 4000 किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाया है. नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार बताते हैं कि फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. प्रखंड कृषि पदाधिकारियों व किसान सलाहकारों का सहयोग लेकर किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

The post Bhagalpur news किसान हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, चार गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp