Bhagalpur News. जमुई ने एकतरफा मुकाबले में मुंगेर को 173 रनों से किया पराजित

Date:

Bhagalpur News. जमुई ने एकतरफा मुकाबले में मुंगेर को 173 रनों से किया पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में जमुई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर टीम को 173 रनों से पराजित किया.

जमुई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 43.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में सचिन कुमार ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं, मोहम्मद शमशाद ने 41 रन की तेजतर्रार पारी खेली. इसके अलावा हिमांशु ने 44 रन व एमडी रमीज रजा ने 24 रनों का योगदान दिया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत कुमार ने चार विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की पूरी टीम 15.1 ओवर में 58 रन पर ऑल आउट हो गयी. मुंगेर की ओर से अनमोल विश्वास ने 21 रन व आकाश कुमार ने 17 रनों का योगदान दिया. जमुई की ओर से गेंदबाजी में सोनू कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. अंपायर में सचिन कुमार व मनोहर कुमार थे. जबकि स्कोरर अंकित राज व शिवम कुमार थे. गुरुवार को लखीसराय व मुंगेर टीम के बीच मुकाबला होगा.

The post Bhagalpur News. जमुई ने एकतरफा मुकाबले में मुंगेर को 173 रनों से किया पराजित appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Odisha CM flags ‘ill-treatment’ of President Murmu during West Bengal visit

3 min readBhubaneswarMar 12, 2026 07:10 AM IST Expressing concern...

‘You can win 100 matches … but they will always remember this trophy’

4 min readMumbaiMar 12, 2026 07:05 AM IST With the...

RR Schedule 2026 | Rajasthan Royals (RR) Time Table, Full Fixtures, Date, Time and Venue Details

After the Indian Premier League's (IPL) schedule for 2026...
Join Us WhatsApp