bhagalpur news. सभी को अपनी व्यक्तिगत भूमिका व दायरे को समझना की जरूरत

Date:

bhagalpur news. सभी को अपनी व्यक्तिगत भूमिका व दायरे को समझना की जरूरत

टीएनबी कॉलेज में एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को अकादमिक सत्र का आयोजन किया गया. मौके पर कॉलेज के वरीय शिक्षक प्रो मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत भूमिका और अपने दायरे को समझना आवश्यक है. उन्होंने स्वयंसेवकों को प्राचीन काल से चली आ रही वेश्यावृत्ति और दहेज प्रथा की समस्या और उसके निराकरण पर प्रकाश डाला. कहा कि कैसे अपने स्तर पर बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा दे सकते हैं. कहा कि बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को जागरूकता के तहत चलाने पर जोर दिया. वहीं, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जैनेंद्र कुमार ने नागरिक सुरक्षा विषय पर जानकारी दी. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पोषित गांव नसरतखानी का भ्रमण किया. वहां के नागरिकों से संवाद किया. शिविर में सुमित, देव सूरज, निधि प्रिया, संध्या, राधिका कुमारी, रत्न प्रिया, आशिक आलम, मृणाल शेखर, दीपू, जय कुमार आदि मौजूद थे.

The post bhagalpur news. सभी को अपनी व्यक्तिगत भूमिका व दायरे को समझना की जरूरत appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

As West Asia war threatens gas supply, remembering a gas grid India never built

The ongoing war in West Asia has plunged the...

बंगाल चुनाव: केंद्रीय पर्यवेक्षकों के कामकाज की होगी निगरानी, विशेष टीम गठित

मुख्य बातेंअब तक 294 सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्तफैसले पर पुनर्विचार...

Top stocks to buy today: Stock recommendations for March 19, 2026 – check list

Top stocks to buy today (AI image) Top...
Join Us WhatsApp