bhagalpur news. स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी थे शहीद चंद्रशेखर आजाद

Date:

bhagalpur news. स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी थे शहीद चंद्रशेखर आजाद

विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को आदमपुर चौक समीप चंद्रशेखर आजाद स्मारक परिसर में शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन किया. वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद थे. उन्होंने अन्य क्रांतिकारियों को भी आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया. स्वतंत्रता व स्वाभिमान के लिए जान की परवाह नहीं की.

नर सेवा नारायण सेवा की ओर से संकल्प सभा का आयोजन हुआ. अध्यक्षता दिनेश मंडल ने की, संचालन प्रदीप कुमार ने किया. समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आजाद हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं. बहुत कम ही लोग शहीदों को याद रखते हैं, जो याद रखते हैं, वे देशभक्ति और समाज सेवा से ओत प्रोत रहते हैं. मौके पर योगेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार, शशि शंकर राय, राजीव शर्मा, संजय हरि, पवन कुमार शाह, उपेंद्र दास, विवेक यादव, रामबाबू, अजय सिंह, पंडित दुर्गानंद झा, गोपाल शाह, ओमप्रकाश मंडल, गुड्डू राय, शिव कुमार सिंह आदि उपस्थित ये. पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे, भाजपा जिला मंत्री प्रणव दास, वार्ड पार्षद अभिषेक ने भी पुष्पांजलि अर्पित की. इधर, प्रेमचंद शरतचंद्र प्रतियोगिता कमेटी एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रशेखर आजाद पार्क आदमपुर में शहादत दिवस मनाया गया. अध्यक्षता तापस घोष ने की. मौके पर दीपक कुमार, उज्ज्वल घोष, रंगकर्मी डॉ जयंत जलद, तरुण घोष, सत्येन भास्कर, छात्र संगठन एआइडीएसओ की प्रियंका, टार्जन, रंजना, रवि कुमार सिंह, उपेंद्र दास, प्रणव, गुड्डू राय उपस्थित थे. स्वाभिमान की ओर से स्थानीय चित्रकला सदन, नयाबाजार में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद शहादत दिवस मनाया गया. संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी, अजय शंकर, मनोज कुमार, रंजन कुमार राय, अमित, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे.

The post bhagalpur news. स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी थे शहीद चंद्रशेखर आजाद appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

bhagalpur news. जेएनयू में आयोजित सेमिनार में शामिल हुए डॉ मयंक वत्स

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय...
Join Us WhatsApp