Bhagalpur news होली पर हाई अलर्ट, शांतिपूर्ण त्योहार के लिए पुलिस तैयार

Date:

Bhagalpur news होली पर हाई अलर्ट, शांतिपूर्ण त्योहार के लिए पुलिस तैयार

होली पर्व को लेकर नवगछिया पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली हैं. सोमवार को प्रेसवार्ता में नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सभी थानों में अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराया गया है. ज्वाइंट ऑर्डर के अनुसार सभी प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी. एसएसपी के साथ संबंधित बीडीओ और सीओ स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह होली के दौरान पूरी तरह भ्रमणशील व एक्टिव रहें.

डीजे पर प्रतिबंध, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई

एसपी ने स्पष्ट किया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी डीजे पर पूर्णतः पाबंदी रहेगा. एंटी सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है और आगे भी जारी रहेगी. नवगछिया पुलिस जिले में कुल 1711 प्रस्ताव बाउंड डाउन कार्रवाई के लिए भेजे गये थे, जिनमें से अब तक लगभग एक हजार लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है. शेष मामलों में प्रक्रिया जारी है और चिन्हित असामाजिक तत्वों पर सख्त कदम उठाए जायेंगे. होली के दौरान अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर रोक लगाने के लिए एसपी कार्यालय में सोशल मीडिया सेल सक्रिय है. जिले के सभी थानों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी जा रही है. किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

नवगछिया जिला ट्रैफिक को लेकर संवेदनशील माना जाता है. एसपी ने बताया कि सभी प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. कोशिश होगी कि कहीं भी जाम की स्थिति न बने. आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की गयी है. एसपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नवगछिया पुलिस हर जगह मौजूद रहेगी. सभी लोग अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाएं, किसी भी गलत गतिविधि में शामिल न हों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

The post Bhagalpur news होली पर हाई अलर्ट, शांतिपूर्ण त्योहार के लिए पुलिस तैयार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top 5 wicket-keeper batters with most runs in women’s international cricket ft. Alyssa Healy

The role of a wicket-keeper in women’s international...

Why was Sanju Samson axed? Gautam Gambhir’s big admission | Cricket News

Sanju Samson (BCCI Photo) NEW DELHI: Sanju...

March 2, 2026 – iPhone 17e is here

Hear a roundup of the day's top stories from...
Join Us WhatsApp