Bihar BSSC Protest | 25 Point Weightage, CGL-4 Date Demand

Date:

पटना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में दूसरी इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा में देरी और 25 अंक वेटेज विवाद को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। नई व्यवस्था के जरिए कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर अभ्यर्थी अब खुलकर सामने आ रहे हैं और सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

ढाई साल बाद भी परीक्षा तिथि नहीं

अभ्यर्थियों का आरोप है कि लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवार मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि आंदोलन और दबाव के बाद ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी और आखिरकार 2022 में नियुक्ति पूरी हो सकी। अब उम्मीदवारों को डर है कि दूसरी भर्ती भी उसी तरह लंबी खिंच सकती है।

25 अंक अतिरिक्त वेटेज का मामला उठाया

अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि Bihar Staff Selection Commission में संविदा कर्मियों को 25 अंक अतिरिक्त वेटेज देने की बात सामने आई है। उनका कहना है कि इससे सामान्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर यह फैसला लागू होता है तो मेरिट सिस्टम कमजोर हो जाएगा।

उम्मीदवारों ने सवाल उठाया कि जब UPSC और BPSC जैसी बड़ी परीक्षाओं में अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक देने की व्यवस्था नहीं है, तो फिर इस भर्ती में ऐसा नियम क्यों बनाया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

सीएम नीतीश से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग

अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश कुमार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार को वेटेज वाला फैसला वापस लेना चाहिए और जल्द से जल्द परीक्षा तिथि घोषित करनी चाहिए ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही सभी उम्मीदवारों से एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump revokes landmark ruling that greenhouse gases endanger public health

The White House calls it the largest deregulation in...

SON OF SARDAAR 2 suffers because of limited humour

Son Of Sardaar 2 Review {2.0/5} & Review...

Breaking News : Rishikesh में रामझूला पर मंडराया ख़तरा, Ram Jhula की नींव के पास का हिस्सा ढहा

होमवीडियोStatesBreaking News : Rishikesh में रामझूला पर मंडराया ख़तरा,...
Join Us WhatsApp